शिमला। जिला शिमला के रामपुर बुशहर में फाग मेले के लिए देवता पहुंच रहे हैं। राज दरबार में देवताओं का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। उनके स्वागत के लिए यहां पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद की अध्यक्षा वह पार्षद मौजूद रहे।
इस दौरान नगर परिषद के सदस्यों द्वारा सभी देवी देवताओं का स्वागत किया गया।
जानकारी देते हुए नगर परिषद की अध्यक्षा प्रीति कश्यप ने बताया की 21 देवी देवताओं को फाग मेले के लिए निमंत्रण दिया गया है। जिसको लेकर आज देवी देवताओं का आना शुरू हो गया है। शाम तक सभी देवी देवता राज दरबार में पहुंचेगे इन सभी देवताओं का स्वागत नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है । अभी तक दरबार में अधिकतर देवी देवता पहुंच चुके हैं।
वहीं जानकारी देते हुए पार्षद रोहीताश ने बताया कि इस बार फाग मेले को अधिक आकर्षित बनाने के लिए बाजार से लेकर शोभा यात्रा में जो देवलु बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे उन्हें नगर परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
वहीं इस दौरान प्रशासन की और से देव धून का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की इस बार रात्रि प्रोग्राम का भी आयोजन किया जा रहा है जो पदम सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में होगा।
वहीं बता दें कि यह ऐतिहासिक मेला है यह मेला रामपुर में राजाओं के काल से आयोजित किया जा रहा है। यह मेला बसंत आगमन को लेकर आयोजित किया जाता है।
More Stories
CM सुक्खू की कुल्लू दशहरे की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक, बोले : दिन-रात मेहनत से खोले रास्ते पर्यटकों का स्वागत
जिला शिमला में भर्ती किये जाने हैं 100 सिक्योरिटी गार्ड 03 से 07 अक्टूबर तक उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन, रामपुर, ठियोग, चौपाल व कुपवी में होंगे साक्षात्कार
देश के 9 राज्यों के 12 आईएफएस अधिकारियों ने सीखे वनों के कुशल प्रबंधन के गुर