शिमला। देव भूमि क्षत्रिय संगठन द्वारा बुधवार को प्रदर्शन के दौरान।पुलिस पथराव किया गया जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए है
इस दौरान शिमला पुलिस के एक अधिकारी सहित चार अन्य कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हुए। जो आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। मुख्यमंत्री, तथा पुलिस महानिदेशक, संजय कुंडू ने घायल पुलिस अधिकारियों का कुशलक्षेम जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे।
सीएम ने समूहों द्वारा किए गए पत्थराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा।
मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि तारा देवी में प्रदर्शन कारी अचानक जंगल के रास्ते से सड़क पर पहुंच गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। इस पथराव में एएसपी सहित कई पुलिस कर कर्मचारी घायल हो गए थे।


More Stories
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद
शिमला विश्वविद्यालय के नवागंतुक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण:
शिमला विश्वविद्यालय में ‘आरंभ’ ओरिएंटेशन के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र