शिमला, हिमाचल विधानसभा बजट के 15 दिन के सत्र में सदन की कार्यवाही 76 घंटे तक चली। 4 दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में 32 सदस्यों ने भाग लिया। 4 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर 4 दिन में 34 सदस्यों ने भाग लिया। जिस पर 10 घण्टे 33 मिनट तक चर्चा चली। इस दौरान 617 तारांकित और 362 अतारांकित सवाल पूछे गए। नियम 101 के तहत 4 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 5 सरकारी विधयेक सदन में पेश व पारित किए गए। नियम 324 के तहत 12 मामले उठाए गए। जबकि 76 प्रतिवेदन पेश किए गए।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह