शिमला। रामपुर थाना के अंतर्गत दो छात्रों के लपता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार
रामपुर के साथ खनेरी मे नीजि स्कूल में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र सतलुज नदी के किनारे खेलने गए थे। और खेलते खेलते वह सतलुज नदी में बह गए ।यह दोनों बच्चे
मानव शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरीश कुमार निवासी कुफरी पीओ और उप तहसील पंगना जिला मंडी उम्र 14 वर्ष व अंशुल मिष्टु पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र निवासी ग्राम थेडा बाल्टीधर पीओ तकलेच तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 14 वर्ष लापता थे। एनडीआरएफ की टीम मौका पर है और तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मौके से दोनों बच्चों के पहने हुए कपड़े और जूते मिले। दोनों बच्चों का प्रथम दृष्टया यह था कि वे सतलुज नदी में डूब गए थे क्योंकि उन्होंने मस्ती और तैराकी के लिए नदी में कदम रखा था। अभी तक कोई फाउल प्ले नहीं देखा गया है। स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ रात के समय से तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद रहे। NDRF की ओर से अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

More Stories
चिट्टा छोड़ो – बेहतर हिमाचल की ओर दौड़ो’ मिनी मैराथन में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) की उत्साहपूर्ण भागीदारी
सिर्फ रिज नहीं, पूरे शहर में बिखरेगा ग्रीष्मोत्सव का रंग… खेल, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों का बनेगा महाकुंभ
शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, बिलासपुर की वृद्ध दम्पति की मौत, बेटे सहित दो घायल