शिमला। महिला दिवस पर नोफल संस्था द्वारा आइजीएमसी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी नीरज चांदला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिकरकत की कार्यक्रम में आइजीएमसी में कार्यरत 28 महिला सुरक्षा कर्मियो को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया
इस अवसर पर आइजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने बताया महिला का सम्मान समाज मे जरूरी है और सिर्फ महिला दिवस पर ही नही हमे हर दिन महिलाओ का सम्मान करना चाहिए। उनका कहना था कि वर्तमान में महिलाएं भी पुरषो के बराबर है और किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।
वही प्रशाशनिक अधिकार नीरज चांदला ने कहा कि महिला दिवस पर महिला का सम्मान जरूरी है लेकिंन हर दिन उनका सम्मान होना चाहिए ।उनका कहना था कि महिला सुरक्षा कर्मी को आज सम्मानित किया जा था है उन्हें बहुत खुशी है कि सुरक्षा कर्मी जो दिन भर अपनी सेवा देते है उन्हें सम्मनित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं।के लिए कई योजनाएं है लेकिन महिला जागरूक नही है और सामने आने से डरती है जिसके कारण वह शोषित हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जाने ओर वह निडर हो कर अपने अधिकारों के लिए लड़े तब उनका कोई भी शोषण नही कर सकता है।
वही संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि संस्था समय समय पर इस तरह का कार्यक्रम करती रहती है।इस बार आइजीएमसी में महिला सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया है।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या