शिमला : प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षक आज से दोबारा मुल्यांकन कार्य शुरू करेंगे। हालांकि शिक्षकों का विरोध जारी रहेगा। शिक्षक काले बिल्ले लगाकर कॉलेजों में वीरवार को मुल्यांकन कार्य करेंगे। प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षक पंजाब सरकार द्वारा नए वेतन आयोग के साथ महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के अध्यापकों के लिए सातवें यूजीसी पे.स्केल लागू न करने के निर्णय के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर पंजाब फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स द्वारा जारी आंदोलन के समर्थन में शिक्षकों ने बीते दो दिन स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के परीक्षा पत्रों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण रूप से स्थगित किया गया था। वहीं वीरवार से दोबारा मुल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा व इस दौरान प्रदेश के सभी प्राध्यापक काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जारी रखेंगे।
काले बिल्ले लगाकर गुरुवार से दोबारा मुल्यांकन कार्य शुरू करेंगे शिक्षक


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या