शिमला।जिले में आत्महत्या के मामले थम नही रहे है आये दिन लोगो द्वारा आत्महत्या की जा रही है। ताजा मामले में एक एचआरटीसी के चालक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस मामले जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
हिमाचल पथ परिवहन निगमका एक ड्राइवर जो पिछले कल शाम को शिमला से बलैन शाल चनोग रूट पर बस लेकर गया था जब आज बस वापस नहीं आई तो पता चला कि ड्राइवर घनश्याम आयु 45 साल ने वलैन गांव के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है ।। चालक शुक्रवार को शिमला बसे अड्डे से बस लेकर गया था। लेकिन शनिवार सुबह जब बस नही आई तो विभाग ने पता कि जिस पर विभाग को गाँव वालों ने बताया कि एक ब्यक्ति जंगल में लटका हुए है।। बालूगंज थाना को सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा । चालक ने क्यों।फंदा लगाया इसका अभी पता नही चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी