शिमला।,,,हिमाचल प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल का यह फैसला शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों पर लागू होगा।कैबिनेट ने 1 जनवरी 2016 से प्रदेश के लगभग पौने दो लाख पेंशनरों को संशोधित पेंशन देने और 1 जुलाई 2021 से 31 फीसदी डीए देने का भी निर्णय लिया है।एनपीएस को लेकर केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना पर भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।जबकि न्यूनतम पेंशन 3500 से बढ़ाकर 9000 करने को मंजूरी दी है।
,,,शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तुति के बाद मंत्रिमंडल ने 17 फरवरी से पहली कक्षा से आठवीं तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी स्कूल खुलेंगे। इसके अलावा जिम, सिनेमा हॉल लंगर भी खोल दिये हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 1 फरवरी 2022 से रिवाइज्ड पेंशन दी जाएगी। वन्ही न्यूनतम पेंशन अब 35 सौ से बढ़कर 9 हजार किया गया है। इसके अलावा ग्रेटयूटी को 10 से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है जो एनपीएस कर्मचारियों को भी मिलेगी। पेंशन संशोधित होने से 1785 करोड़ का बोझ प्रदेश सरकार पर पड़ेगा। बैठक में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 50 नई एम्बुलेंस खरीदने की अनुमति दी है।

More Stories
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह
शिक्षकों का पदोन्नति को लेकर सरकार को अल्टीमेटम,प्रमोशन का वनवास खत्म करे सरकार वरना कक्षाओं के बहिष्कार कर सड़कों पर उतरेंगे हिमाचल के हजारों शिक्षक
सैमडकॉट की चेतावनी: पदोन्नति रोक और वेतन स्थगन से चिकित्सा शिक्षा पर मंडराया संकट