शिमला।उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के नोगीधार में क्रिकेट खेल को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे महिला को चोटें और एक अन्य महिला भी इसमें जख्मी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी पहुंचाया गया। पुलिस ने मिली सूचना के मुताबिक घायल हुई महिला राम प्यारी पत नि केशव गांव नोगीधार डाकघर ड सा तहसील रामपुर ने बताया कि नोगीधार गांव के ही सेवक राम पुत्र नंत राम ने खेल को लेकर हुए व वाद के दौरान उस एवं नर देवी पर कुल्हाड़ी से हमला किया है वहीं इस मामलें का एक विडियों भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति और महिला जोर दार बहस हो रही है और इस पर गुस्से में आकर उनसे महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि एक महिला को चार टांके लगें है। इस घटना की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर चंद्र शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
More Stories
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं
चेवन गांव में जल स्रोतों पर अवैध कब्जे और जलशक्ति विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप
प्रो. तिवारी की पुस्तक” *गाँधी, लोहिया* *और स्वदेशी”का लोकार्पण*