सोलन : परमाणु शिमला हाईवे पर जाबली के समीप दो गठड़ियो में मिले दो महिलाओ के शव ,इलाके में फैली सनसनी , शवों की नहीं हो पाई शिनाख्त , 30 से 32 आयु के बिच के लग रहे है शव ,एएसपी अशोक वर्मा ने दी जानकारी
जानकारी के अनुसार आज देर शाम कुछ रेहड़ी वालों ने जावली पंचायत प्रधान को यह सूचना दी कि सड़क के किनारे दो गठड़िया पड़ी हुई है जिसमें शव हो सकता है जिस पर पुलिस को इस बारे सूचना दी गई। जिसपर डीएसपी परमाणु योगेश रोल्टा ने तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील किया वहीं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकरगठड़ियो को खोला तो पाया कि इसके बीच 2 महिलाओं के शव है जिनकी आयु करीब 30 से 32 वर्ष के बीच लग रही है दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने ईएसआई हॉस्पिटल परमाणु भेज दिया है कल सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसी के बाद ही मोत के करने का पता चल पायेगा। वही पुलिस हर पहलु की बारीकी से जाँच कर रही है . इस से पहले भी इसी तरह के कई मामले सामने आ चुके है
Big breaking परमाणु शिमला हाईवे पर जाबली के समीप दो गठड़ियो में मिले दो महिलाओ के शव ,इलाके में फैली सनसनी , शवों की नहीं हो पाई शिनाख्त , 30 से 32 आयु के बिच के लग रहे है शव


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी