,
शिमला। बर्फबारी के बीच जहां लोग ठंड से बचने के लिए आग जला रहे हैं वही आग से कई बार बड़ी दुर्घटना हो जाती है ताजा मामले में चौपाल में एक मकान में भीषण आग लग जाने का मामला सामने आया है आगजनी में एक मकान के साथ कमरे जलकर राख हो गए हैं बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने के कारण न अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा ना पुलिस पहुंच पाई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद उपमंडल-चौपाल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगजार के गांव मंडोली में बिजा राम के घर में आग लगने का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक सात कमरे का यह मकान जलकर राख हो गया है परन्तु जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है । मंडोली गांव में इस समय चार फूट के आसपास बर्फबारी हो चुकी होगी जहां पर इस समय पहुंचना बहुत मुश्किल है बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बन्द हो चुके है। चौपाल से मंडोली 37/38 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर प्रशासन और पुलिस का पहुंचना बहुत मुश्किल है गांव के लोग सभी इकट्ठे हो कर आग बूझाने में लगे हैं परन्तु आग काफी फैल चुकी है और पानी का भी कोई प्रवधान नहीं है जिससे आग पर काबू पाया जा सके। स्थानीय लोग आग बुझाने में।लगे हुए है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी