शिमला।हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आए दिन 2000 के लगभग मामलें सामने आ रहे है ।ऐसे में कोरोना से बचने के लिए चिकित्सक कोरोना नियमो का पालन करना जरूरी बता रहे है। आमतौर पर शिमला घूमने आने वाले पर्यटक रिज व माल पर मास्क का प्रयोग नही करता है। ऐसे में अब पुलिस उन लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है जो कोरोना नियमो कि धज्जिया उड़ा रहे है।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पुलिस सख्ती करने लगी है। अगर अब कोई भी रिज पर बिना मास्क के नजर आया तो पुलिस तुतंत उसका चालान काट देगी। रविवार को शिमला पुलिस ने एक अभियान चलाया जिसके तहत रिज व माल पर बाहर से आए पर्यटकों का जो बिना मास्क के थे उनका चालान काट दिया। बाहर से आए पर्यटक रिज पर अपनी फ़ोटो खिंचवा रहे थे तभी पुलिस उनके पास आती है और कहती है आपने मास्क नही पहना है और कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हो इस लिए आपका चालान काटा जा रहा है। या कोई पर्यटक बिना मास्क के रिज पर घूम रहे थे उनका चालान काट रही है।
इस पर पर्यटक ने भी आपत्ती जताई कि वह सिर्फ फ़ोटो खिंचवा रहे थे इस लिए मास्क हटाया लेकिन पुलिस तबतक उनका चालान काट देती है। पुलिस द्वारा बिना चेतावनी दिए मास्क न लगाने का चालान काटने से लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
एसपी शिमला डॉ मोनिका ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ने लगे है रिज पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगो को नियमो का पालन करने को अलर्ट कर रही है बाबजूद जो मास्क नहीं लगा रहा उसका चालान काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मास्क का सही प्रयोग करे तभी संक्रमण से बचे रह सकते है।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त