शिमला: राजधानी शिमला सहित जिला शिमला में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। वीरवार को लक्कड़ बाजार चौकी में जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चौकी को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। संबंधित चौकी की शिकायतें सदर थाना में दर्ज की जाएगी। कोरोना संक्रमित आए तीन जवानों के संपर्क में आए अन्य जवानों के कोरोना टेस्ट करवाए गए है। एहतियात के तौर पर चौकी को सील कर दिया गया है। इसके अलावा एसपी कार्यालय में भी तीन जवान काेरोना पॉजिटिव आए हैं। पुलिस ने इन जवानों के संपर्क में आए अन्य जवानों के कोरोना टेस्ट करवाकर उन्हें क्वारेंटाइन होने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिमला जिला में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ाेतरी हो रही है। बीते बुधवार को जिला में 225 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि बीते मंगलवार को 80 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए थे। इसी तरह सोमवार को 57 और बीते शनिवार और रविवार को 43-43 मामले सामने आए थे। पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल पूरी तरह से फॉलो करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना
के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद सरकार ने कई तरह की
पाबंधियां
लगाई है। प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए सुबह दस बजे और शाम को बंद करने के लिए 7 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
इसी
तरह बिना मास्क घूमने वालों के भी पुलिस चालान काट रही है।
More Stories
आर्मी अटैचमेंट कैंप में इटरनल यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने रचा इतिहास
विश्व वास्तुकला दिवस पर हिमाचल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित शिमला, मंडी और सुंदरनगर में वास्तुकला के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार निर्माण का दिया संदेश
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय