शिमला:पहाड़ों की रानी शिमला में मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है. प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी का दौर जारी है. जाखू में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हो चुकी है. हालांकि अभी तक शहर में वाहनों की आवाजाही हो रही है. बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है.
राजधानी शिमला में लोग काफी समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा. 8 व 9 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ओर मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, शिमला, कुल्लु, चम्बा किन्नौर में भारी बर्फबारी हो सकती है.वीडियोमौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि बीते 72 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबरी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 2 दिन तक भारी बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में जहां जमकर बर्फबारी हो सकती है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन