सुंदरनगर : सुंदरनगर के नरेश चौक पर एक निजी बस ऑपरेटर के चालक और परिचालक द्वारा दो ऑटो चालकों के साथ जमकर मारपीट की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कुछ ऑटो नरेश चौक पर मौजूद थे उसी दौरान जब वहां पर निजी बस पहुंची तो बस चालक व परिचालक ने 2 ऑटो चालकों पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए जिस कारण एक ऑटो चालक के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का पूरा वाक्य मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मारपीट की घटनाओं के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं इससे पहले भी मंडी शहर, हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जिससे लगातार देवभूमि शर्मसार होती जा रही है। इन लोगों को पुलिस का कोई भी ख़ौफ़ नहीं है।


More Stories
चमियाना अस्पताल को मिली AI आधारित 3-टेस्ला MRI की सौगात;CM सुक्खू नेबकीय शुभारंभ, बोले 125 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेशन लैब, भारी बारिश को लेकर बुलाई आपदा बैठक
पहले चरण की काउंसलिंग में शिमला यूनिवर्सिटी (एपीजी) में 500 से अधिक प्रवेश हुए सुनिश्चित
शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का ‘एडमिशन कैरावान’ प्रदेशभर में, विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को मिलेगा ऑन-द-स्पॉट प्रवेश मार्गदर्शन