शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ओक ओवर सरकारी निवास में केक काटकर अपना 57वां जन्मदिन मनाया।इस मौके पर ओक ओकर में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां देने वाले लोगो की भीड़ लगी रही।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों का शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया और कहा कि जिस सेवा और समर्पण के भाव से समाज के विकास के लिए काम।कर रहे हैं भविष्य में भी इसी समर्पण से काम करते रहेंगे।
वंही कोविड के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फिलहाल नाईट कर्फ्यू और गेदरिंग पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं और अगर मामले अधिक बढ़ते है तो सख्त बंदिशे लगाने पर विचार किया जाएगा।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी