शिमला : राजधानी शिमला में नए साल के पहले ही दिन जमीनी बिवाद को लेकर हुए बहस में हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
शनिवार शाम को जुन्गा के समीप शिलोंनबाग में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने चलती गाड़ी से दो फायर किए ।यह व्यक्ति लंबे समय से चायल के समीप रहता है ।व्यक्ति अपनी कार से जा रहा था । शिलोंगबाग के पास वयः गाड़ी से धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने पिस्टल से हवा में 2 रौंद फायर किए हैं ।जानकारी के अनुसार यह दिल्ही में रहता है और यहां पर जमीनी जायदाद का कोई झगड़ा चल रहा है।जैसे ही आरोपी ने हवा में फायर किया लोग दहशत में आ गए तभी वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। एएसपी अभिषेक ने बताया कि हवा में फायर करने का मामला।सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद