शिमला।,,पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी क्रिसमस दिवस को धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया।शिमला के ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च रिज में भी सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें ईसाई धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और यीशु मसीह के जन्मदिन पर उनको याद किया गया।साथ ही यीशु मसीह से कोविड महामारी से जल्द निजात मिलने की प्रार्थना भी की गई।
क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर कोविड नियमों की पालना के साथ यीशु मसीह को याद किया गया है और प्रार्थना की गई कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से निपटने के लिए सरकार सक्षम हो सके और लोगों को जल्द इस महामारी से निजात मिले।क्योंकि पिछले दो वर्ष से पूरी मानवता महामारी से जूझ रही है हर अब इसका नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी तेजी से फैल रहा है।क्रिसमस पर पूरे चर्च को सजाया गया है और पिछले दो तीन से ही अलग अलग कार्यक्रम भी चर्च में आयोजित किये जा रहे हैं।

More Stories
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमवाड़ी का शानदार परिणाम, 12वीं में 95% सफलता
सोशल मीडिया तथा समाचारों की विश्वसनीयता पत्रकारिता की चुनौती : : प्रताप समयाल
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।