शिमला। राजधानी के ऐतहासिक रिज पर स्थिति क्राइस्ट चर्च में बुधवार को क्रिसमस को लेकर कैरल कैंडल प्रार्थना का आयोजन।किया गया
इस प्रार्थना में स्थानिय लोगो के सहित काफी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहे। पादरी सोहन लाल ने अंग्रेजी व हिंदी में कैरल गया उनके पीछे चर्च में प्रार्थना के लिए आये अन्य लोगो ने कैरल गाया। पादरी ने कहा कि हमे शांति और अमन की प्रार्थना करनी है। जिससे कोरोना महामारी खत्म हो और लोग सामान्य जीवन जी सके। उनका कहना था कि हमे मिल कर प्रार्थना सच्चे दिल से करनी है।
बीते साल कोरोना संकट में किसी को भी चर्च में प्रवेश की इजाजत नही थी लेकिन इस बार जब संकट कम हो गया है ओर सबकुछ खुल गया है तो लोगो ने चर्च में जा कर प्रार्थना की ।.
अब 25 को क्रिसमस पर सुबह 11 बजे से बिशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी जिसमें विशेष रूप से कोरोना को ख़त्म करने की प्रार्थना की जागेगी
नए साल पर 1 जनवरी में भी विशेष प्रार्थना होगी जिसमें नया साल कोरोना मुक्त हो और सभी सामान्य जीवन जी सके बिना किसी संक्रमण के । इस बार कैरल कैंडल घर मे नही जाएगी।बल्कि चर्च में ही आयोजित होगी।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी