शिमला: नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, को शिक्षा, भाषा और संस्कृति मंत्री, गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा हिम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रोमोटर्स ऑफ़ सोशल एंड कल्चरल हैरिटेज ऑफ़ हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
नन्द लाल शर्मा को यह पुरस्कार विद्युत सेक्टर और प्रशासन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री शर्मा हमेशा से ही प्रतिभावान लोगों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के समर्थक रहे हैं।
शर्मा ने एसजेवीएन के लिए 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 12000 मेगावाट और 2040 तक 25000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साझा विज़न की परिकल्पना कर कंपनी को विश्व स्तर पर प्रशंसित ट्रांसनेशनल कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसजेवीएन का वर्तमान पोर्टफोलियो 11,000 मेगावाट से अधिक का है और कंपनी साझा विज़न की प्राप्ति की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर नन्द लाल शर्मा ने हिमाचली प्रतिभा को बढ़ावा देने में आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और आशवासन दिया कि एसजेवीएन राज्य की प्रतिभा को बढ़ावा देने इस प्रयास में हरसंभव मदद करेगा।


More Stories
जब तक कॉलेज बहाल नही हुआ तब तक जारी रहेगा संघर्ष – कौल नेगी
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब