शिमला :टुटू वार्ड लाेगाें काे अब घर में खाली अाैर बेकार पड़ी प्लास्टिक अाैर कांच की बाेतलाें काे इधर-उधर फैंकने की जरूरत नहीं। उन्हें इन खाली अाैर बेकार बाेतलाें के भी अब पैसे मिलेंगे। नगर निगम की अाेर से टुटू चाैक पर इकाे मैक्स गारबेज एटीएम इंस्टाॅल कर दिया गया है। स्थानीय टुटू के पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि इस गारबेज एटीएम मशीन में खाली प्लास्टिक अाैर कांच की बाेतलें, ठंडे के खाली छाेटे कैन डाल सकेंगे। इसमें बाेतल अाैर कैन की अलग-अलग दरें तय की गई हैं। जिसमें प्लास्टिक की खाली बाेतल डालने पर एक रुपए, ठंडे का खाली कैन डालने पर दाे रुपए, जबकि कांच की खाली बाेतल डालने पर तीन रुपए मिलेंगे। इसमें उपभाेक्ताअाें काे खाली बाेतल डालने से पहले अपना माेबाइल नंबर डालना हाेगा। उसके बाद यह डालना हाेगा कि काैन सी बाेतल है। उसके बाद खाली बाेतल या कैन इसमें डाला जाएगा। जिसके बाद संबंधित माेबाइल नंबर पर यह पैसा अा जाएगा। हालांकि इस एटीएम पर उपभाेक्ताअाें के लिए सभी इंस्ट्रक्शन दी गई हैं। इससे पहले माॅलराेड़ पर भी गारबेज एटीएम लगाया गया है।
More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी