शिमला:: राजधानी के उपनगर कसुम्पटी में लोगों को डिजिटल बैकिंग के बारे में जानकारी दी गई। यहां मंगलवार को
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कसुम्पटी ने दो स्थानों परिमहल और मेहली में नाबार्ड की ओर से प्रायोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। जिसमें कार्यकारी सहायक निधि शर्मा और पारुल चौहान ने उपस्थित लोगों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को बैंक में खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेजों, खाते में पैसा जमा करने और बैंक की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड , पेंशन ऋण योजना, वाहन ऋण योजना व गृह ऋण योजना सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल बैंकिंग को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान लोगों को ऋण को सही समय पर वापस लौटने पर मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। ताकि लोग तय समयाविधि में ऋण चुकाकर सरकार की ओर से ब्याज पर दिए जानेवाले अनुदान का फायदा उठा सके। कार्यकारी सहायक निधि शर्मा और पारुल चौहान ने बताया कि बैंक ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। बैंक के माध्यम लेंन देंन सुरक्षित है। इसलिए लोगों को बैंक के माध्यम से ही अपना लेन देन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ बैंक की ओर से आरंभ की गई योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है।
More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद