शिमला : प्रदेश में सड़क हादसे टल नही रहे है आय दिन सड़क हादसों में मासूमो की जान जा रही है। ताजा मामले में सोमबार सुबह एक बस के सड़क से नीचे लुढ़क गयी ।गनीमत रही कि कोई हादसा नही हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 9:45 के करीब रिकांगपीओ डिपो की बस जिसका समय रोहडू से सुबह 8:45 बजे चलने का हैं। अपने रूट पर जा रही थी। जैसे ही ब्लून कैंची से लगभग 1 किलोमीटर पिछे नजदीक सेरी नाला के पास पहुंची सामने से एक छोटी गाड़ी को पास देते हुए सड़क से नीचे लुड़क गई। स्थानिय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को बस से बाहर निकाला और अस्पतला पहुंचाया ।
जानकारी के अनुसार जानमाल का कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। जिनको हल्की चोटे आई है उनको सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचा दिया गया है।। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी डॉ मोनिका ने बताया कि बस पल्टी है पर उसमे कोई जानी नुकसान नही है।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी