शिमला, भाजपा शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि शिमला ग्रामीण मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक घनाहट्टी में सम्पन्न हुई, बैठक में कुल चार सत्रों का आयोजन किया गया जिनको प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, कार्यसमिति सदस्य ईश्वर रोहल, वीना ठाकुर एवं रणदीप कंवर द्वारा संबोधित किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष रवि मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिनेश ठाकुर ने बताया की भजपा शिमला ग्रामीण मंडल 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक मंडल में लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम का आयोजन करेगा इस समय भाजपा पदयात्रा का आयोजन भी करेगी जिससे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि आने वाले नगर निगम शिमला के चुनावों में शिमला ग्रामीण बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे और शिमला ग्रामीण के नगर निगम में चार वार्डों में भाजपा का परचम लहराएंगे।
2022 के आम चुनावों में भी भाजपा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया कि भजला शिमला शहरी मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन 12 दिसंबर को प्रातः 11 बजे पंचायत भवन शिमला में किया गया है इस कार्यसमिति बैठक में भाजपा जिला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता, चेयरमैन गणेश दत्त एवं भाजपा के प्रदेश , ज़िला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में भाजपा शिमला मंडल अपनी आगामी रणनीति तय करेगा।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी