शिमला:हिमाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति द्वारा प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर परेड का आयोजन किया इस समारोह मे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल पुलिस को ये पुरस्कार प्रदान किया।

शिमला मे आयोजित इस समारोह मे पुलिस बेंड द्वारा ड्रमो की पाई बनाकर उस पर प्रेजिडेंट कलर चिन्ह को सजाया गया। इस प्रकार की सेरेमनी युद्ध मे हुई जीत के बाद विजय पताका के लिए सैनिको द्वारा आयोजित की जाती है। मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस सेरेमनी मे प्रेजिडेंट कलर चिन्ह को हिमाचल पुलिस के सुपुर्द किया। जिसके पश्चात प्रेजिडेंट कलर चिन्ह को परेड की सलामी दी गई।
अपने सम्बोधन मे राज्यपाल ने कहा कि प्रेजिडेंट कलर पुरस्कार प्राप्त करना न सिर्फ हिमाचल पुलिस बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हिमाचल देश का आठवा राज्य है जहां की पुलिस को ये सम्मान प्राप्त हुआ है!
वन्ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पुलिस को ये सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है! उन्होंने बताया कि हिमाचल पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व शांति व्यवस्था बनाए रखने जैसे बेहतरीन कार्य के आधार पर ही ये सम्मान प्राप्त हुआ है।
वन्ही मुख्यमंत्री ने पुलिस के मामले में कहा कि पुलिस के लोग उनसे मिलने आये थे इस मसले को लेकर वह कोर्ट में भी गए थे जहाँ उनकी इस दलील को अस्वीकार कर दिया था। उनके इस मसले पर अध्ययन किया जाएगा। उन्हें भी अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन दोबारा इस तरह नही होना चाहिए।


More Stories
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी
हिमाचल के अतुल ठाकुर को BJYM में राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त