November 3, 2026

हिमाचल में 2 दिसंबर से बिगड़ेगा मौसम का  मिजाज बर्फ बारी का अलर्ट जारी 

शिमला :प्रदेश में बीते एक महीने से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन अब दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम करवट बदलेगा । मौसम विभाग ने 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक  पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल में ऊपरी इलाकों में बर्फ जबकि निचले इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 2,3 दिन मौसम साफ रहेगा।। उसके बाद 2 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण  ऊपरी इलाको में बर्फ गिर सकती है जबकि निचले इलाको में बारिश होने की संभावना है।

About Author