शिमला। जिले में।आगजनी की।घटनाएं कम नही हो रही है। आये दिन आगजनी से लोगो के।घर जल रहे है। ताजा मामले में चौपाल के कुपवी में रविवार देर रात आग लग जाने से 4 मकान जल कर राख हो गए है। सुचना के अनुसार बिती रात तहसील कुपवी दुरदराज ग्राम पंचायत घारचांदना के गांव शराड में चार मकान जल कर राख हो गये है । इस आग जनी से कोई भी जानी नुकसान ना हुआ है । जिन चार लोगों के मकान जले हैं उनके नाम पता इस प्रकार से है -:
1.) दुला राम पुत्र स्व०रति राम गांव शराड डाकघर घारचांदना तहसील कुपवी जिला शिमला उर्म करीब 54 वर्ष ।
2.) जोभी राम पुत्र स्व० किरछु राम गांव शराड डाकघर घारचांदना तहसील कुपवी जिला शिमला उर्म करीब 65 वर्ष ।
3.) सही राम पुत्र स्व०किरछु राम गांव शराड डाकघर घारचांदना तहसील कुपवी जिला शिमला उर्म करीब 67 वर्ष ।
4.) गूंजी देवी पत्नी स्व०बदरी राम गांव शराड डाकघर घारचांदना तहसील कुपवी जिला शिमला ।
जानकारी अनुसार रात 8:00 बजे के करीब सबसे पहले दुला राम के मकान में आग लगनी शुरू हुई थी जिस कारण साथ में बने अन्य मकान भी आग की चपेट में आ गये थे । सभी मकान काफी पुराने बतलाए जा रहें हैं । दुला राम उपरोक्त व गूजी देवी इन्हीं मकानों में रह रहे थे । और जोभ राम व सही राम उपरोक्त दोनों व्यक्ति नये बने मकान में रह रहे थे ।
पुलिस व अग्नि शमन दल रात को ही मौका पर पहुंच गए थे । जब तक चौपाल से अग्नि शमन दल घारचांदना पहुंचा तब तक सभी मकान लगभग जल कर नष्ट हो गए थें । अग्नि शमन दल द्वारा आग को पुरी तरह से बुझा दिया है । प्रशासन की ओर से रात को कोई भी कर्मचारी व अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे । इस आग जनी से लाखों रूपयों का नुक़सान हुआ है । आग लगने का कारण Short Circuit बताया जा रहा है, पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है ।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह