शिमला। सोलन जिला के सायरी पंचायत द्वारा रविवार को एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया।शिविर का उद्घाटन विधायक विक्रमादित्य सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान हर व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। रोगियों का जीवन बचाने में इसका कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अंजू राठौर ने की। इस अवसर पर 22 लोगों ने खून दान किया । प्रधान अंजू राठौर ने बताया कि

रक्तदान में प्रति महिलाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया। शिविर की पहली रक्तदाता आशा कुमारी का कहना था कि खून देने मिलने वाला संतोष दुर्लभ है। अंजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाना अपने आप में महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे समाज में जागरूकता आती है।
उनका कहना था कि गांव में लोग अपनी ब्यस्त समय के बाद भी समय निकाल कर रक्त दान करने आये ।उनका कहना था कि युवाओं ने भी दूर ,दूर से आकर रक्त दान किया।
शिविर के संचालन में अंजना ठाकुर, नीलम कंवर, विनोद योगाचार्य, मुकेश कुमार, सवीना जहां, यश ठाकुर, अभिषेक भागड़ा, सतीश तोमर, नरेश राव, और सुमन ने सहयोग किया।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी