शिमला।पुलिस भर्ती भराड़ी ग्राउंड में शुरू हो गई है। रविवार को जिला शिमला के लगभग 1000 महिला अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। इस दौरान जहां शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी गई ,वही क्वालीफाई करने वाली महिला अभ्यर्थियों को अब आने वाले दिनों में लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस में हो रही कांस्टेबल भर्ती के हर पद के लिए 140 आवेदकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्द्धा होगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के पास 2लाख के करीब अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के साथ अब पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस भर्ती कमेटियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी रेंज में पहले ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए जिला स्तर पर सूचना दे दी गई हैं।निर्धारित तारीखों पर परीक्षा ली जाएगी।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबलों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने 1334 कांस्टेबल (अर्थात 932 पुरुष, 311 महिला और 91 कांस्टेबल चालक) की भर्ती के लिए भर्ती सूचना जारी की है। । हिमाचल में पुलिस में जाने का युवाओं में बढ़ा क्रेज है काफी लंबे समय से हिमाचल के युवा पुलिस भर्ती के लिए उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन अब उनके लिए यह मौका मिल गया है जिससे वह पुलिस में भर्ती हो सकते हैं ।


More Stories
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग