शिमला। राजधानी शिमला में हत्या के मामले में आरोपी का पुलिस को चकमा दे कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार
कंडा जेल का कैदी आज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । जानकारी के अनुसार 11:00 बजे दिन करीब ढाडी राम सपुत्र टिलू राम ठियोग जो 302का मुलजिम है जिसे आज कंडा जेल से चक्कर कोर्ट पेश करने के लिए लाया जा रहा था ।उस समय करीब 11बजे तवी मोड से पुलिस को चकमा देकर सडक किनारे छलांग लगाकर भाग गया। पुलिस ने जैसे ही देखा कि यह कैदी भाग गया है उसके पीछे भी भागे लेकिन जंगल होने के कारण वह नजर नही आया ।पुलिस ने सभी थानों ,चौकियों को सूचना दे दीं है और भागे कैदी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पुलिस की गिरफ्त से कैदी फरार हो गए थे
हालांकि पुलिस ने भागे कैदियों को।मुस्तेदी दिखाते हुए पकड़ भी लिया था ।अब यह कैदी पुलिस की पकड़ में।फिर।कब आता है ये कहना मुश्किल है। डीएसपी कमल।वर्मा ने बताया कि आज सुबह एक कैदी भाग गया है उसने।तवी मोड़ पर गाड़ी से छलांग लगा दी।
पुलिस ढूंढ रही है।
More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह