शिमला, जिले में आय दिन आगजनी के मामले सामने आने लगे है और आगजनी जानलेवा होता जा रहा है। ताजा मामले में
चिडग़ांव के संदासु बीती रात गांव खरशाली के राजदेव के मकान में अचानक आग लग गई। बगीचे में बना दो मंज़िला मकान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची। राजदेव का पता नही चला लेकिन जब आग शांत हुई तो राजदेव का अधजला शव कमरे में मिला। स्थानीय लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसका CHC सन्दासु में आज पोस्मार्टम करवाया जायेगा। राजदेव के परिवार ने राजदेव की मौत को।लेकर कोई आशंका ज़ाहिर नही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात रोहड़ू थाना पर सूचना मिली कि गांव खरशाली मे राजदेव के मकान मे आग लगी है। जिस पर थाना से पुलिस पार्टी को मौका का रवाना किया गया तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौका पर जाकर पाया गया कि राजदेव का मकान गांव से अलग दूरी पर बगीचे मे था तथा परिवार दूसरे बगीचे दोगरी मे काम करने गये हुये थे जो रात को वही पर ठहरे हुये थे।
राजदेव का 2 मंजिला मकान था जिसमे कुल 4 कमरे थे। जो बिलकुल राख हो चुका है। आरम्भ मे राजदेव का कोई पता न चल सका परन्तु आग शान्त होने के पश्चात चैक करने पर राजदेव की अदजली लाश धरातल मंजिल के एक कमरा मे पडी पाई को स्थानीय लोगो की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले।की।जांच कर रही है ।अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुस्टि की है।


More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी