शिमला। सयुंक्त किसान मोर्चा जिला सोलन की बैठक बुधवार को ब्लॉक कंडाघाट में आयोजित की गई।जिसमें 9 पंचायतो के प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में शिरकत करते हुए सायरी ग्राम पंचायत प्रधान अंजू राठौर ने कहा कि वर्तमान में किसान विभिन्न समस्याओ से जूझ रहा है जिसके कारण उसे खेती करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
उनका कहना था कि किसान सुबह से शाम तक खेतो में काम करता है अपनी फसल तैयार करता है लेकिन उसे समर्थन मूल्य नही मिल पाता है। वहीं सोलन में यदि सिंचाई की ब्यवस्था ना होने के कारण किसानों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।
राठौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद बहुत से युवा बेरोजगार हो गए है। सरकार को इन बेरोजगारों के लिए कोई योजना बनानी चाहिए और किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।


More Stories
संजौली की इमारतों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई, नवंबर 2025 से सुरंग निर्माण में नहीं हुई ब्लास्टिंग
शिमला में सजा वर्मा ज्वेलर्स का सबसे बड़ा वेडिंग ज्वेलरी शो,5 हजार से ज्यादा डिजाइन आकर्षण 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन, 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मिलेंगे मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र; अक्षय वर्मा
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया मंच शिमला