September 19, 2026

शिमला  तेंदुए के हमले में लापता बच्चे का शव जंगल में मिला

शिमला। डाउनडेल  से दिवाली की रांत रहसयमयी परिस्थितियों में  लापता 6 साल के मासूम बच्चे का शव पुलिस ने  शनिवार को  बरामद कर लिया है। बच्चे का शव जंगल में मिला है। पुलिस के 50 जवानों के अलावा फारेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रांत से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामले के अनुसार दिवाली की देर शाम केदारनाथ का 5  वर्षीय बेटा योगराज एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर फुकझड़ी जला रहा था। इसी बीच बच्चा संदिग्ध हालात में गायब हो गया। दूसरे बच्चे ने परिजनों को बताया कि कोई जानवर योगराज को ले गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी और बच्चे के परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। दिवाली का पर्व परिजनों के लिए मातम साबित हो गया।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है। इसे घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा जाएगा।

About Author

You may have missed