शिमला। जिले में सड़क हादसे कम नही हो रहे है। आए दिन सड़क।हादसों में मासूम लोग अपनीं जान गंवा रहे है।ताजा मामले।में। शिमला में सर्कुलर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे गिर गयी जिसमे।1 ब्यक्ति घायल हो गया है। जनाकारी के अनुसार
चंडीगढ़ से शिमला अा रही एक गाड़ी बालूगंज बायपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। इसमें सवार एक युवक की माैत हाे गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हाे गया। गाड़ी एक निजी हाेटल ब्लाॅसम के कैंपस में जा गिरी, हालांकि यहां किसी काे काेई चाेटें नहीं अाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की तरफ से सीएच-O3अार 7535 नंबर की गाड़ी शिमला आ रही थी। जिसमें दो युवक अनुज किमटा पुत्र बृजलाल किमटा वीपीअाे बढ़ाल तहसील कोटखाई अाैर संदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार गांव चमेल डाकखाना कलबाेग जिला शिमला सवार थे। बालूगंज बायपास के पास जैसे ही गाड़ी पहुंची, ये अनियंत्रित हाेकर ब्लॉसम होटल के कैंपस में जा गिरी। इस दुर्घटना में अनुज किमटा की मौत हो गई है। जबकि दूसरे युवक संदीप कुमार काे चोटें आई हैं, इन्हें अाईजीएमसी काे उपचार के लिए भेजा गया है। गाड़ी के दुर्घटना के क्या कारण रहे, इस बारे में पुलिस अब तफ्तीश कर रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यहां पर एक पिकअप तेज रफ्तार से अाई, उसे साइड देते हुए ये दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अाैर अागामी जानकारी जुटाई जा रही है।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी