शिमला : बाहरी राज्यों के आढ़तियों द्वारा सेब के पैसे डकारने के मामले आने का क्रम इस साल भी जारी रहा। ताज़ा मामला बागवानों के स्थान पर रोहड़ू के चार कमीशन एजेंटों का है। जिन्होंने औरंगाबाद के एक कमीशन एजेंट को 5100 पेटियां सेब की भेजी थी। लेकिन अब ये एजेंट बकाया 64 लाख रुपये की राशि देने से मुकर गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू में कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहे वीरेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गांव बुथरा, डाकखाना कुठार, तहसील रोहड़ू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने व तीन अन्य कमीशन एजेन्टों ने 5100 सेब की पेटियां सैफ फ्रूट कम्पनी औरंगाबाद महाराष्ट्र को भेजी थी, लेकिन अब सैफ फ्रूट कम्पनी का मालिक उनके बकाया 64 लाख रुपये की राशि देने से मुकर गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया है तथा इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रमोद कर रहे हैं।
औरंगाबाद के आढ़ती का सेब की 5100 पेटियों के 64 लाख देने से इंकार,जांच में जुटी पुलिस


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी