ढली फल मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हाेने वाले ड्राइवर काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अाराेपी 396 सेब की पेटियाें काे लादकर इलाहबाद के लिए निकला था, लेकिन इसने इन्हें कहीं दूसरी जगह बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी नजीम पुत्र आबवास निवासी नई बस्ती मुस्तबाबाद पीओ कंधाली तहसील कैराना जिला शामली, उत्तर प्रदेश काे पुलिस अब शिमला लाई है। भट्टाकुफर फल मंडी से बाहरी राज्य की मंडी भेजे गया यह ट्रक रास्ते से ही सेब सहित गायब हाे गया था। ढली थाने में सुरजीत सिंह नाम के अाढ़ती ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने बीते 15 सितंबर काे भट्टाकुफर फल मंडी से ट्रक नंबर यूटी -9टी 4818 में सेब लाद दिया, लेकिन उक्त ट्रक अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा। उन्हें शक हुअा कि ट्रक ड्राइवर ने सेब कहीं और बेच दिए। इस बारे में पुलिस की टीम ने एक सर्च टीम गठित की। संभावित जगहाें पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब टीम काे सूचना मिली की, उक्त अाराेपी ड्राइवर यूपी में हैं। पुलिस ने अाराेपी काे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी। एेसे में इसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
More Stories
किन्नौर में विश्व की पहली बॉर्डर वुमेन्स कार रैली ‘She Will Season 2.0’ का भव्य आयोजन, 130 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
आरएसएस के 101वें वर्ष पर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश
भाजपा हिमाचल ने 17 जिला समन्वयक किए नियुक्त, प्रकोष्ठों के कामकाज को मिलेगी गति पुरुषोत्तम गुलेरिया ने जारी की नियुक्तियों की सूची, वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे नई जिम्मेदारी