जोगिन्दरनगर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लदरुही मंदिर में त्रिदेव बैठक के दौरन संबोधित करते हुए कहा मंडी संसदीय उपचुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी है। मंडी की जनता के द्वारा स्वर्गीय रामस्वरूप को 4 लाख से भी अधिक वोटों से जीता कर केंद्र में भेजा था, इस बार भी मंडी की जनता के द्वारा ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से जिताकर केंद्र में भेजेगी।
मंडी संसदीय के क्षेत्र के 17 जिलों की जनता भाजपा के पक्ष में मूड बना चुकी हैं।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने एक फौजी को अपना प्रत्याशी चुना है जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की सेवा की और देश को दुश्मनों से बचाया।
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई व अब मंडी के विकास में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस की प्रत्याशी लगातार कारगिल युद्ध को बड़ा युद्ध न मानकर सैनिकों का अपमान कर रही है।
जबकि हम कांग्रेस की प्रत्याशी को बताना चाहते हैं कि कारगिल युद्ध मे देश के 527 और हिमाचल के 52 जवानों की शहादत हुई थी।
भाजपा विकास और जन सेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस नेतृत्व हीन और मुद्दे के बिना चुनावी रण में है। कांग्रेस ने देवभूमि में ऐसे स्टार प्रचारक उतारे है जो देश विरोधी नारे लगाकर सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं दूसरी तरफ देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे है
प्रदेश और केंद्र द्वारा कोविड-19 जैसी विपरीत परिस्थितियों में सरकार ने सकारात्मक कार्य किए हैं और अपने मानवता धर्म व राजधर्म को निभाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश का एक समान विकास किया है और आंकड़े इसकी गवाही देते है अपनी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है।
कार्यक्रम में जोगिन्द्रनगर के पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर एवं बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा, भाजपा मण्डल जोगिन्द्रनगर के अध्यक्ष पकंज जम्वा एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


More Stories
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला
Climate Change and Rising Heat Worsen Public Health Challenges in India