भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में आगामी रणनीति तय,, उपचुनावों के लिए तैयार : रणधीर शर्मा
एंकर,,,भाजपा प्रदेश पदाधिकारीयों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।
वीओ,,,भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधी शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2 अक्टूबर को सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वछता अभियान चलाएगा जिसमे नदियों के स्रोत की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर जैसे हैं चुनावो की तिथि तय हो जाएगी वैसे ही भाजपा चुनावो में उतरेगी, भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उपचुनावों के लिए भाजपा पहले से ही तैयार और गंभीर है।
उन्होंने कहा कक कृषि आंदोलन हिमाचल में बेअसर है , किसान संगठनों के साथ सरकार अनेकों बैठके कर चुकी है पर किसान संगठन अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। कुछ दलों के द्वारा राजनीतिक मकसद के लिए किसानों को बहकाया जा रहा है।


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद