शिमला। अगर आप 27 व 28 सितंबर को अपना सी.टी. स्कैन करवाने आई.जी.एम.सी. आ रहे हो तो घर से मत आए। इन दिनों में आई.जी.एम.सी. में कोई सी.टी. स्कैन नहीं होगे। लोगों को प्रशासन ने निर्देश जारी किए है कि वे अपना समय नष्ट ना करे 29 सितंबर से कभी भी आप सी.टी. स्कैन करवाने आ सकते है।
प्रशासन ने यह निर्णय मशीन की सर्विस करवाने को लेकर लिया है। आई.जी.एम.सी. प्रशासन इसलिए मशीन की सर्विस करवा रहा है ताकि मशीन खराबना हो और प्रदेश के मरीजों को यहां पर आगामी दिनों में सी.टी. स्कैन की अच्छी सुविधा मिलती रहे। बता दें की आई.जी.एम.सी. में सैकड़ों मरीज एक ही सी.टी. स्कैन मशीन के सहारे है। यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए एक ही मशीन अभी तक स्थापित हो पाई है। ऐसे में प्रशासन इसका समय समय पर इसलिए भी ध्यान रख रही है कि अगर मशीन खराब हो गई तो फिर मरीजों को सी.टी. स्कैन की सुविधा से वंचित भी रहना पड़ सकता है। इसलिए लोगों के यही बेहतर रहेंगा कि वे दो दिन प्रतिक्षा करें और उसके बाद कभी भी अपना सी.टी. स्कैन करवा सकते है।
हमने दो दिन सी.टी. स्कैन मशीन की सर्विस करवानी है। ऐसे में दो दिन 27 व 28 सितंबर को किसी के भी सी.टी. स्कैन नहीं होगे। उसके बाद लगातार सी.टी. स्कैन होते रहेंगे। हमारी लोगों से अपील है कि दो दिन के लिए वे सी.टी. स्कैन करवाने के लिए आई.जी.एम.सी. ना आए।
-डॉ. जनक राज, एम.एस. आई.जी.एम.सी.।
हमने दो दिन सी.टी. स्कैन मशीन की सर्विस करवानी है। ऐसे में दो दिन 27 व 28 सितंबर को किसी के भी सी.टी. स्कैन नहीं होगे। उसके बाद लगातार सी.टी. स्कैन होते रहेंगे। हमारी लोगों से अपील है कि दो दिन के लिए वे सी.टी. स्कैन करवाने के लिए आई.जी.एम.सी. ना आए।
-डॉ. जनक राज, एम.एस. आई.जी.एम.सी.।

More Stories
सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी।
रामपुर/रोहड़ू में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी कोई जानी नुकसान नहीं
चेवन गांव में जल स्रोतों पर अवैध कब्जे और जलशक्ति विभाग पर मिलीभगत के गंभीर आरोप