शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का एडमिशन गाइडेंस कारवां आज पहुंचेगा कोटखाई

शिमला, उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के घर-द्वार तक पहुंचाने की दिशा में शिमला विश्वविद्यालय (एपीजी) का एडमिशन गाइडेंस कारवां 27 जून को कोटखाई पहुंचेगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रवेश, करियर एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
कारवां के माध्यम से विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे तथा विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, प्रवेश प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी देंगे। विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप करियर परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह अभियान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण एवं दूर-दराज़ के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसरों से जोड़ना है।
कोटखाई में आयोजित इस एकदिवसीय कार्यक्रम में आने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधुनिक शिक्षण सुविधाओं, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के लिए सरप्राइज गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे 27 जून को कोटखाई में आयोजित एडमिशन गाइडेंस कारवां में पहुंचकर विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सही निर्णय लें।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 80350-18491 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Author