शिमला: राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद के हिमाचल आधिकारिक दौरे के दौरान एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्द लाल शर्मा ने उनके शिमला प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट की।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नन्द लाल शर्मा ने भारत और विदेशों में एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति संबंध में राष्ट्रपति को अवगत करवाया। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित 24X7 सभी के लिए विद्युत के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा विद्युत और ऊर्जा क्षेत्र का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए एसजेवीएन अथक प्रयास कर रहा है।
शर्मा ने बताया कि 2016.5 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ एसजेवीएन 2040 तक 25000 मेगावाट की कंपनी बनने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रहा है। एसजेवीएन देश में एक प्रमुख विद्युत कंपनी के रूप में उभरा है, जिसने ऊर्जा उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें जलविद्युत, पवन, सौर तथा ताप विद्युत शामिल हैं। कंपनी की ऊर्जा ट्रांसमिशन के क्षेत्र में भी मौजूदगी है।
शर्मा ने राष्टपति को अवगत करवाया कि एसजेवीएन राष्ट्र तथा देशवासियों को प्रभावित करने वाली विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में समाज तथा सरकार के समर्थन में हमेशा अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ने कोविड -19 की महामारी के विरुद्ध लड़ाई में भी उदारतापूर्वक सहयोग दिया है।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह