शिमला।:राजधानी में चिट्टे की सप्लाई करने वाले नाईजेरियन मूल के तस्कर काे गिरफ्तार करने में शिमला पुलिस काे सफलता मिली है। इसी ड्रग्स तस्कर काे शिमला के लिए नशे की सप्लाई करने का मास्टर माइंड माना जा रहा है। एेसे में पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने अाईकेचक्वू उर्फ एलेक्स नाम के व्यक्ति काे दिल्ली से पकड़ा है। ये शहर अवाका राज्य अम्ब्रा देश नाइजीरिया का रहने वाला है। ये दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तमनगर दिल्ली में रह रहा था। ये मात्र 23 साल का है। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। इससे पहले पुलिस ने शिमला में कुरियर से चिट्टे की सप्लाई करने के मामले में राेहतक से एक युवक काे गिरफ्तार किया था। वहीं उसके साथी दाे युवक बिलासपुर से पकड़े गए थे। पुलिस को यह कामयाबी पहले पकड़े एक तस्कर से की गई पूछताछ के बाद मिली है।
इस तरह से पकड़ा गया नाईजेरियन ड्रग्स तस्कर
कुछ दिन पहले शोघी बैरियर पुलिस टीम ने एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) बरामद किया। इस कार में 2 लाेग सवार थे। जिसमें 31 वर्षीय साहिब सिंह और 29 वर्षीय मोहनीश नेगी नाम के युवक शिमला के संजौली निवासी थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ की ताे पता लगा कि अाराेपी साहिब सिंह ने दिल्ली में एक अफ्रीकी नागरिक से प्रतिबंधित ड्रग्स चिट्टा खरीदा था। इसके बाद पुलिस हरकत में अाई। एक टीम काे दिल्ली भेजा गया। यहां पर इस ड्रग्स तस्कर काे पकड़कर अब पुलिस शिमला लाई है।

More Stories
हपुट्टा ने ए तथा बी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध,पुनर्विचार करने की मांग
शिमला में बजट पर सियासी संग्राम: जय राम ठाकुर का हमला, बोले—“इतिहास का सबसे कमजोर बजट”
शिमला से बड़ी घोषणा: 300 यूनिट फ्री बिजली, 27,000 घर और स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस