शिमला :आईजीएमसी में लोकल यूनिट की कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। सर्वसम्मति से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रदेश नर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अरूना लूथरो की अध्क्षता में कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सीता ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया जबकि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर रेखा सेहगल को चुना गया।

इसके अलावा ब्रिज लता, अंजना, रोशनी और मोनिका को उपाध्यक्ष बनाया गया। वही जनरल सैक्टरी ललिता नेगी बनी और फाइनेंस सैक्टरी पूनम कंवर, ज्वाइंट सैक्टरी शशि कश्यप और निशा, प्रैस सैक्टरी ज्योति को बनाया गया। इसके साथ ही लीगल एडवाइजर के तौर पर सुनीता शर्मा को चुना गया। इस कार्यकारिणी में लगभग 115 नर्सों ने भाग लिया। अरूना लूथरो ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।


More Stories
शिमला पुलिस ने 39 घंटों में सुलझाया सनसनीखेज हत्या का मामला, हरियाणा से दो शूटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दोनों पिस्तौल बरामद
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या