शिमला. हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को शिमला में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता हुई । बैठक में कोरोना की नई बंदिशों को लेकर कुछ फैसला नहीं हुआ है. लेकिन स्कूलों को लेकर तय किया गया है कि चार सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे. फिलहाल, 28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे. कैबिनेट ने स्कूलों में 4 हजार शिक्षकों के पदों को भरने की भी मंजूरी दी है. बताया जा रहा है कि 1326 पद हायर एजुकेशन और 2640 पद एंलिमेंट्री लेवल पर भरे जाएँगे. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कैबिनेट ने राजनीतिक रैलियों पर रोक लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया है.
कैबिनेट मीटिंग: 4 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, 4000 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी