शिमला:राजधानी में अब तेन्दुआ खुले आम सड़क पर घूमते नजर आने लगे है। लोगों को भी अब सुनसान रास्तो पर अकेला जाते डर लगने लगा है।
ताजा मामले में कोटशेरा काॅलेज काे जाने वाली सड़क पर तेंदुए का शावक देखा गया है। इसका वीडियाे भी साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह कुछ लाेग माॅर्निंग वाॅक के लिए निकले थे। इसी दाैरान सड़क पर दाे शावक अापस में खेल रहे थे। लाेगाें ने उनकी वीडियाे बनाई अाैर साेशल मीडिया पर डाल दी। इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ विंग काे भी दी गई है। हालांकि, देर शाम तक वाइल्ड लाइफ विंग की अाेर से शावकाें काे नहीं पकड़ा था। वीडियाे में शावक काफी छाेटे लग रहे हैं। इससे पहले तारादेवी में लाेगाें काे सड़क पर तेंदुअा दिखा था। तारादेवी में इस घटना से भराड़ी और इसके आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है।


More Stories
माया पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्नी में स्थापित हुआ ‘कलाम साइंटिस्ट सेंटर’ और STEM लैब
शिमला मे स्कूल के बाहर महिला कि गोली मार कर हत्या
राजेश कुमार चंदेल ने एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) का कार्यभार संभाला