शिमला,. प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके वर्मा ज्वेलर्स अब एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए खास तोहफ़ा लेकर आ रहा है। ग्राहकों के विश्वास और स्नेह के लिए आभार प्रकट करते हुए वर्मा ज्वेलर्स शिमला में अपनी विशेष प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है। यह प्रदर्शनी वीरवार से 19 अक्तूबर तक होटल हॉलीडे होम शिमला में आयोजित की जा रही है, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। वीरवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान एमडी अक्षय वर्मा व उनकी पत्नी पल्लवी वर्मा ने बताया कि वर्मा ज्वेलर्स के पहाड़ी कलेक्शन को ग्राहकों ने अब तक खूब सराहा है, जिसमें हिमाचली संस्कृति, लोककला और आधुनिकता का सुंदर संगम झलकता है। इस बार प्रदर्शनी में टेम्पल आर्ट, कुंदन, जड़ाऊ, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी के अनूठे डिज़ाइन प्रदर्शित किए गए है। इसके अलावा ग्राहकों को अपनी पसंद की ज्वेलरी की शुद्धता जांचने के लिए कराटोमीटर मशीन की भी सुविधा दी जा रही है, जो प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण है। इस मशीन की मदद से ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की शुद्धता की जांच बिल्कुल मुफ़्त में कर सकेंगे। अक्षय वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी न सिर्फ़ आभूषण प्रेमियों के लिए एक शानदार मौका है, बल्कि यह हिमाचली परंपरा, शिल्पकला और आधुनिक डिज़ाइनों के समन्वय का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वास, गुणवत्ता और परंपरा के साथ आधुनिकता का अनुभव प्रदान करना है।धनतेरस के शुभ अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स शिमला में लेकर आए हैं दी बिगेस्ट धनतेरस ज्वेलरी शो जो 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होटल हॉलिडे होम शिमला में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में वर्मा ज्वेलर्स अपने पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों के भव्य संग्रह के साथ अपने विशेष पहाड़ी कलेक्शन को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस कलेक्शन में हिमाचली संस्कृति, विरासत और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलेगी। वर्मा ज्वेलर्स का पहाड़ी कलेक्शन हल्के वज़न में उपलब्ध है, जिससे यह हर उम्र और हर अवसर चाहे शादी-ब्याह हो या रोज़मर्रा का पहनावा के लिए एक उपयुक्त विकल्प बन जाता है। वर्मा ज्वेलर्स अपनी पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध है। यह पहल वर्मा ज्वेलर्स के उस वादे का हिस्सा है, जिसके तहत वह ग्राहकों को बेहतर सेवा और पूर्ण विश्वास का अनुभव प्रदान करते हैं।
धनतेरस पर वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए रखे विशेष ऑफर्स
धनतेरस पर वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स रखे है। 50,000 की गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर मिलेगा फ्री गोल्ड कॉइन। इसके अलावा 25,000 की डायमंड या सिल्वर ज्वेलरी की खरीद पर भी मिलेगा फ्री गोल्ड कॉइन और यदि आप एस.बी.आई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 3,000 तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते है।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह