शिमला।प्रदेश यूनिवर्सिटी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने को लेकर अब एक फिर से बवाल मच गया है। आउटसोर्स के तहत लगे लगभग 183 कर्मचारियों के पक्ष में अब हपुटवा भी आया है। बुधवार को कैंपस में आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदेश यूनिवर्सिटी शिक्षक कल्याण संघ ( हपुटवा ) ने कहा कि विवि में आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई वर्षो से यहां पर कार्यरत हैं। हपुटवा अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास का कहना है कि आउटसोर्स कंपनी का हर साल एग्रीमेंट रिन्यू होता है। ऐसे में इन कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आउटसोर्स के रूप में सेवाएं जारी रहती थी। ऐसा पहली बार हुआ कि कर्मचारियों को बाहर करने के ऑर्डर आए हैं। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारी भी विश्वविद्यालय का अभिन्न अंग है जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विश्वविद्यालय में सेवाओं के रूप में दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को न तो कोई पूर्व नोटिस दिया गया अपितु एकदम सेवाएं समाप्त करने का फरमान जारी किया गया। ऐसे में इन कर्मचारियों की सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए।
एचपीयू मे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने को लेकर बवाल,183 कर्मचारियों के पक्ष में आया हपुटवा

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
बाहरा विश्वविद्यालय में 5 वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य समापन