शिमला, । राजधानी शिमला में आठवीं कक्षा का एक छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। बच्चे के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण का केस बनाया है।
मोहर सिंह निवासी लोअर जाखू ने शिकायत में कहा है कि उनका 13 वर्षीय बेटा राघव वर्मा डीएवी स्कूल लक्कर बाज़ार में कक्षा आठवीं का छात्र है। वह 23 सितम्बर की सुबह घर से स्कूल गया था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। राघव को आखिरी बार 23 सितम्बर की शाम शिमला के रिज क्षेत्र में देखा गया था।
लड़के के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

More Stories
हिमाचल में पंचायती राज चुनावों का ऐलान,3754 पंचायतों में कुल 31,182 पदों के लिए 3 चरणों में होगा मतदान, आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू।
KNH से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के विरोध में डॉक्टर भी उतरे। सरकार के एडवाइजर पर सवाल।
वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह