शिमला : विश्वप्रसिद्ध जादूगर चिंग फुंगली शिमला में पहली बार दर्शकों को अपनी जादुई कला से चकित करने आ रहे हैं। 6 जून से 20 जून तक गेयटी थियेटर, द रिज में आयोजित होने वाले इस जादू शो में दर्शकों को रहस्य, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे।इस कार्यक्रम ले मुख्यातिथि नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान रहेंगे।
चिंग फुंगली ने वीरवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज को जादू और तंत्र-मंत्र के बीच का फर्क समझाना भी है। उन्होंने कहा, “जादू एक कला है, विज्ञान और हाथों की सफाई पर आधारित है। इसका अंधविश्वास या टोने-टोटकों से कोई लेना-देना नहीं।”
हर उम्र के दर्शकों के लिए है कुछ खास
शो में बच्चों के लिए फनी ट्रिक्स, युवाओं के लिए माइंड रीडिंग और बुजुर्गों के लिए पुरानी यादें ताजा करने वाले क्लासिक इल्यूजन देखने को मिलेंगे। हर शो करीब 100 मिनट का होगा और प्रत्येक दिन दो शो आयोजित किए जाएंगे – एक दोपहर और एक शाम को।
ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू
गेयटी थियेटर में आयोजित इस जादुई कार्यक्रम के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही शुरू y चुकी है। इच्छुक दर्शक बुकिंग पोर्टल्स या गेयटी थियेटर काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि शुरुआती दिनों के टिकट तेजी से बुक हो रहे हैं।


More Stories
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार का आघात तानाशाहीपूर्ण निर्णय: HPUTWA,राज्यपाल से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, HPU परिसर में जोरदार प्रदर्शन; विधेयक वापस लेने की मांग
बाहरा विश्वविद्यालय में 10-11 सितंबर को होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
सहकारिता प्रकोष्ठ में दो प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति, संतोष सैनी और दीपक शर्मा को जिम्मेदारी