शिमला। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक 141 परियोजनाओं के लिए 673.4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इसमें 55 पेयजल, 57 लघु सिंचाई, 07 बाढ़ संरक्षण और 23 ग्रामीण संपर्क (सड़क) परियोजनाएं शामिल हैं। 23 ग्रामीण संपर्क (सड़क) परियोजनाओं में से 13 परियोजनाएं नयी सड़कों के निर्माण के लिए हैं एवं 10 परियोजनाएं बनी हुई सड़कों के उन्नयन के लिए हैं। इन परियोजनाओं से 7693.16 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई, 215.37 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ सुरक्षा, 68.27 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, 114.67 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन और 5.14 लाख आबादी को पीने के पानी का लाभ प्राप्त होगा।
नाबार्ड ने ग्रामीण विकास के लिए मंजूर किए 141परियोजनाओं के लिए 673.4करोड़


More Stories
शिमला विश्वविद्यालय में गुँजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संदेश: राज्यपाल ने किया पौधरोपण, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संकल्प
रामपुर की 5 बेटियों ने NEET-2026 में लहराया परचम, मेधावियों का हुआ सम्मान
शिमला पहुंचे आचार्य विजय भारद्वाज, जाखू, तारा देवी और काली माता मंदिर में लिया आशीर्वाद